अन्य
राफेल पर अजय राय के बयान से सेना का मनोबल नहीं गिरा : हुसैन दलवई
jantaserishta.com
6 May 2025 8:51 AM IST

x
मुंबई: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के ‘राफेल’ वाले बयान पर भाजपा ने इसे सेना का अपमान बताया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने अजय राय के बयान का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि इससे कहीं से भी सेना का मनोबल नहीं गिरा है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान हुसैन दलवई ने कहा कि अजय राय ने तो चेतावनी दी है कि अब बात करने का समय नहीं है। अब कार्रवाई कीजिए। राफेल के विमानों का इस्तेमाल करते हुए दुश्मनों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी के न्याय वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने जो स्टैंड लिया है, वह बिल्कुल सही स्टैंड है। आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान का मकसद क्या है, यह हम सबको ध्यान में रखना चाहिए। इस हमले के पीछे आतंकवादियों का मकसद जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना है। हिन्दू-मुस्लिम के बीच भाईचारे में जहर घोलना आतंकवादियों का मकसद है।
पाकिस्तान की ओर से भारत को मिल रही गीदड़ भभकी पर कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पाकिस्तान को पता है कि हिन्दुस्तान की ताकत क्या है। इसीलिए, वे इस तरह के बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। भारत एक मजबूत देश है और पाकिस्तान किसी भी तरह से हमसे टक्कर नहीं ले सकता। वह एक हारा हुआ देश है। अपने दम पर पाकिस्तान कभी चल नहीं सकता है, वह तो दूसरे के सहारे ही चल सकता है।
उल्लेखनीय है कि जब से भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की है, तब से पाकिस्तान की ओर से धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में पाकिस्तान के एक मंत्री ने संधि का उल्लंघन कर सिंधु तथा उसकी सहायक नदियों पर भारत द्वारा डैम बनाने की स्थिति में हमला करने की बात की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





