अन्य

सैम पित्रोदा के चीन वाले बयान पर जवाब देने से बचते दिखे अजय राय

jantaserishta.com
18 Feb 2025 8:22 AM IST
सैम पित्रोदा के चीन वाले बयान पर जवाब देने से बचते दिखे अजय राय
x
लखनऊ: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ सैम पित्रोदा के 'चीन को दुश्मन नहीं समझना चाहिए' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को जवाब देने से बचते दिखे।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, "मैंने अभी यह बयान नहीं सुना है, इसलिए इस पर कुछ नहीं कह पाऊंगा।"
आईएएनएस से बातचीत में सैम पित्रोदा ने भारत-चीन संबंधों पर कहा कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन दुश्मन है।
उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण हमेशा से टकराव वाला रहा है, जो दुश्मनी पैदा करता है, सोचने का यह तरीका बदलना चाहिए, यह जरूरी नहीं कि हम हमेशा चीन को दुश्मन मानें और यह सिर्फ चीन के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए होना चाहिए।
सैम पित्रोदा ने कहा, "मुझे नहीं पता कि चीन से क्या खतरा है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, क्योंकि अमेरिका को हमेशा दुश्मन की पहचान करनी होती है।"
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद की पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा आत्महत्या करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले हमें लगता था कि ये लोग सिर्फ विपक्ष को ही टारगेट कर रहे हैं। अब तो इनके लोग अपने मंत्री पर आरोप लगाकर सुसाइड कर रहे हैं। प्रदेश की सरकार फेल हो चुकी है। यहां सहयोगी दल अपने ही कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story