अन्य

उपचुनाव में बीजेपी की हार पर बोले अजय राय, धर्म का दिल से सम्मान करने वाले अब हो गए जागरूक

jantaserishta.com
14 July 2024 8:44 AM IST
उपचुनाव में बीजेपी की हार पर बोले अजय राय, धर्म का दिल से सम्मान करने वाले अब हो गए जागरूक
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उपचुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब इन लोगों को बद्रीनाथ सीट पर भी हार का मुंह देखना पड़ा है। जनता अब बीजेपी को सिरे खारिज कर चुकी है। शायद अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में मिली हार के बाद बीजेपी को अपनी गलती का एहसास हो।
अजय राय ने कहा, “इन्होंने लोगों को धर्म का चश्मा पहनाया हुआ था, जो अब उतर चुका है। लोगों को इनकी चालबाजी समझ आ रही है। यह हमारे लिए ईश्वर की कृपा ही है कि पहले इन लोगों को अयोध्या में हार का मुंह देखना पड़ा और अब बद्रीनाथ में भी इन लोगों को हार का सामना करना पड़ा है। धर्म का दिल से सम्मान करने वाले लोग अब जागरूक हो चुके हैं। ऐसे लोग अब बीजेपी के झांसे में आने वाले नहीं हैं।“
उन्होंने कहा, “हमारे चार तीर्थ स्थल प्रमुख हैं, उसमें बद्रीनाथ भी शामिल है, जहां बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि हिंदुस्तान की जनता अब इन लोगों को पूरी तरह से नकार चुकी है। सात राज्यों में हुए उपचुनाव में कुल 13 सीटों में से इंडिया गठबंधन 10 पर जीत का पताका फहराने में सफल हुआ है। वहीं, बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है, वो भी इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा है। गौर करने वाली बात है कि ये सारी सीटें हमने बीजेपी और उनका समर्थन करने वालों से छीनी है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story