अन्य

एयर इंडिया ने 6 मई तक तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानें रोकीं

jantaserishta.com
5 May 2025 8:36 AM IST
एयर इंडिया ने 6 मई तक तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानें रोकीं
x
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने रविवार को घोषणा की कि उसने तेल अवीव एयरपोर्ट के निकट सुबह हुए मिसाइल हमले के बाद तत्काल प्रभाव से 6 मई तक तेल अवीव आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "आज सुबह तेल अवीव में हुए घटनाक्रम के बाद, हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, तेल अवीव से हमारी उड़ानें 6 मई 2025 तक तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगी। हमारे सहकर्मी ग्राहकों की सहायता कर रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद कर रहे हैं।"
एयरलाइन ने यह भी कहा कि 4 से 6 मई के बीच यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले यात्री एक बार की छूट के पात्र होंगे। इसमें बिना किसी पेनाल्टी के अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित करना या रद्द करने पर पूर्ण धनवापसी का विकल्प चुनना शामिल है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग के बारे में अपडेट और आगे की जानकारी के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट देखें या ग्राहक सेवा से संपर्क करें।
एयर इंडिया की फ्लाइट एआई139 दिल्ली से तेल अवीव जा रही थी, जब यमन से हूती विद्रोहियों की तरफ से दागी गई मिसाइल बेन गुरियन एयरपोर्ट के पास गिरी। यह हमला फ्लाइट के उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ।
जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे एयर इंडिया के विमान को खतरे से बचाने के लिए अबू धाबी की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद विमान वापस दिल्ली के लिए रवाना हुआ और तेल अवीव से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान को दिन भर के लिए रद्द कर दिया गया।
मिसाइल हमले के बाद सुबह तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हवाई यातायात को निलंबित कर दिया गया। जर्मन कैरियर लुफ्थांसा जैसी अन्य वैश्विक एयरलाइनों ने भी इस घटना के कारण इजरायली शहर के लिए अपनी उड़ानें निलंबित कर दीं।
इजरायली अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह यमन से दागी गई एक मिसाइल बेन गुरियन एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल के पास गिरी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story