अन्य

एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान सेवा, 23 मार्च से हिंडन-जम्मू के बीच होगी शुरू

jantaserishta.com
17 March 2025 8:37 AM IST
एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान सेवा, 23 मार्च से हिंडन-जम्मू के बीच होगी शुरू
x
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस 23 मार्च से शनिवार को छोड़कर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट और जम्मू के बीच दैनिक उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा जम्मू-दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नई सुविधा प्रदान करेगी।
विमान का गाजियाबाद से जम्मू में आगमन 11:30 बजे होगा और फिर जम्मू से हिंडन के लिए विमान 1:00 बजे प्रस्थान करेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस नई सेवा के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने जम्मू से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए इसे सुखद सूचना बताते हुए एक एक्स पोस्ट में बताया कि यात्रा की सुगमता और अपेक्षाकृत किफायती किराए के लिए, विशेष रूप से जम्मू और एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों जैसे नोएडा आदि के बीच यात्रा करने वालों के लिए, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 23 मार्च से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट और जम्मू के बीच रोजाना (शनिवार को छोड़कर) संचालित होगी। जम्मू में आगमन 11:30 बजे। जम्मू से हिंडन के लिए प्रस्थान 1:00 बजे।
यह सेवा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी, जो जम्मू और एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों के बीच यात्रा करते हैं, जैसे नोएडा और इसके आसपास के इलाके। यह उड़ान सेवा यात्रियों को जल्दी और सस्ती यात्रा का एक विकल्प प्रदान करेगी, जिससे उन्हें लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा होगी। इस नई सेवा की शुरुआत से जम्मू-दिल्ली यात्रा को और भी सुगम और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एक स्वागत योग्य कदम है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story