अन्य
अग्निमित्रा पॉल ने आप और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता सब समझ चुकी है
jantaserishta.com
10 Feb 2025 8:37 AM IST
आसनसोल: पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महासचिव और आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) चाहे मिलकर लड़ें या अलग-अलग, नतीजा एक ही होगा, क्योंकि देश की जनता अब सच को समझ चुकी है।
अग्निमित्रा पॉल ने आप और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जो केजरीवाल स्वच्छता और ईमानदारी की छवि लेकर आए थे, उनका असली चेहरा अब सामने आ चुका है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन सिर्फ एक ढोंग था। दिल्ली में बस खरीद घोटाला, पानी संकट, सीसीटीवी कैमरा घोटाला, यमुना का प्रदूषित पानी ये सब घोटाले उजागर हो चुके हैं। अब यह सब नहीं चलेगा, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया है, जहां एक मोबाइल से ही सब झूठ पकड़ा जा सकता है।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने इस बार सच्चाई को पहचाना और आप को नकार दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी की छवि भी एक दिखावा है। “ममता बनर्जी सफेद साड़ी और हवाई चप्पल पहनकर सादगी का दिखावा करती हैं, लेकिन उनके पीछे तमाम घोटाले छिपे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और शिक्षक नियुक्ति घोटालों ने उनकी सच्चाई उजागर कर दी है।”
अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि जैसे दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में आप को सबक सिखाया, वैसे ही बंगाल के लोग 2026 में तृणमूल कांग्रेस को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत यह साबित करती है कि जनता भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।
बता दें कि भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से उन्होंने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में 49 सीट जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया था, जिसके बाद मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनीं। 1998 के बाद, कांग्रेस ने 15 साल तक शासन किया और 2013 से आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी। इस चुनाव में भाजपा ने 71 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें जोड़ी हैं। पार्टी ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ, और उनका स्ट्राइक रेट 31 फीसदी रहा।
भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले अपने वोट शेयर में 9 फीसदी से अधिक की वृद्धि की है, जबकि आप का वोट शेयर लगभग 10 फीसदी घटा है। कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपने वोट शेयर में 2 फीसदी की वृद्धि की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





