अन्य

दिल्ली की सातों सीट पर मिली जीत के बाद बांसुरी स्वराज ने कहा, हमेशा आपकी सेवा में रहेंगे

jantaserishta.com
5 Jun 2024 2:08 PM IST
दिल्ली की सातों सीट पर मिली जीत के बाद बांसुरी स्वराज ने कहा, हमेशा आपकी सेवा में रहेंगे
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दिल्ली में सातों सीटों पर मिली जीत के बाद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के उन सभी कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस चुनाव में जनता के बीच जाकर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया।
उन्होंने कहा, “दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर भाजपा के सांसदों का चयन करने के लिए मैं सभी देवतुल्य मतदाताओं का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं भाजपा के उन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम किया। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी लोकप्रियता को जाता है।“
उन्होंने आगे कहा, “मैं भाजपा के उन सभी शीर्ष नेताओं का धन्यवाद करती हूं, जिनके मार्गदर्शन में यह चुनाव लड़ा गया। मैं नई दिल्ली क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मैं हमेशा ही दिल्ली की जनता की आवाज उठाती रहूंगी।“
बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिल कर चुनाव लड़ा था, लेकिन फिर भी वो बीजेपी को नहीं हरा पाई। बीजेपी ने यहां सभी सातों सीट पर जीत दर्ज की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story