अन्य

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद विपक्षी उठाने लगे सवाल : भागवत कराड

jantaserishta.com
21 May 2025 8:10 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद विपक्षी उठाने लगे सवाल : भागवत कराड
x
मुंबई: भाजपा नेता एवं सांसद भागवत कराड ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दल पहले सरकार के साथ थे, लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर' के सफल होने पर तरह-तरह की बातें करने लगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया है।
भाजपा नेता एवं सांसद भागवत कराड ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी सेना के 11 एयरबेस को भी ध्वस्त किया। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना का एक ही लक्ष्य था, आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना, और सेना इसमें सफल रही।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया ताकि पाकिस्तान और हमले न कर सके।
भागवत कराड ने कहा कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में भारत ने हवा में ही उसके मिसाइल को नष्ट किया। भारत ने इस दौरान अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए आतंकी अड्डे को नष्ट किया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के हमले में पाकिस्तान के नागरिकों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को ही तबाह किया है।
भाजपा सांसद ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच सभी लोग एक होकर सरकार के सपोर्ट में थे, लेकिन जैसे ही भारतीय सेना अपने ऑपरेशन में सफल हुई, वैसे ही विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story