अन्य
दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास की गति होगी तेज : सतपाल महाराज
jantaserishta.com
2 Feb 2025 8:15 AM IST

x
नई दिल्ली: उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को महरौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां पर उत्तराखंड समाज के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गजेंद्र यादव को वोट देने की अपील की।
सतपाल महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जब दिल्ली में होगी तो विकास के कार्यों में और तेजी आएगी, जैसे उत्तराखंड में काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में यहां भी भाजपा की सरकार बननी चाहिए। मैं यहां गजेंद्र यादव के समर्थन में आया हूं और महरौली की जनता से उन्हें जिताने की अपील करता हूं।
केंद्रीय बजट को लेकर उन्होंने कहा कि देशवासियों को इस बजट से फायदा मिलेगा और भारतीय जनता पार्टी सबके हितों की बात करती है, जो इस बजट में दिखाई देता है। इसलिए सबको ध्यान में रखते हुए बजट को पेश किया गया है।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि सतपाल महाराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए हमें जिताने की अपील की हैं। हमें उम्मीद है कि महरौली विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमें समर्थन मिलेगा।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने ठान लिया है कि "आप-दा" वालों को भगाना है, भाजपा की सरकार बनाना है। पीएम ने कहा कि दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो। हमें मिलकर दिल्ली को "लूट और झूठ की आप-दा" से मुक्त कराना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को चुनाव होगा और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





