अन्य
विधायक पद की शपथ लेने के बाद हरियाणा सीएम नायब सिंह ने कहा, तीसरी बार बनाएंगे सरकार
jantaserishta.com
6 Jun 2024 3:04 PM IST

x
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नायब सिंह सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद करनाल विधानसभा उपचुनाव में नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है।
शपथ के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करनाल के लोगों का दिल से धन्यवाद देता हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाएंगे। राज्य सरकार के पिछले दस सालों के दौरान भ्रष्टाचार का कोई भी मुद्दा सामने नहीं आया। आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का काम जारी रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना समेत तमाम विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला है। कल विधायक दल और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। हम आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता से साथ लड़ेंगे और बड़ी जीत हासिल करेंगे।
कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ के दम पर चुनाव में बढ़त बनाने में कामयाब रही। कांग्रेस पार्टी ने झूठ का सहारा लेकर पूरा चुनाव लड़ने का काम किया। संविधान और आरक्षण की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने संविधान को अपमानित करने का काम किया।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी को वास्तविक सम्मान भाजपा ने दिया है। पीएम मोदी के दस साल के कार्यकाल में देश में तमाम विकास के काम हुए हैं और ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





