अन्य
भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर माधवी लता बोलीं , हमें अपने धर्म की रक्षा करनी होगी
jantaserishta.com
27 Sept 2024 1:08 PM IST

x
तिरुमाला: भाजपा नेता माधवी लता ने शुक्रवार को तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था को लेकर विचार व्यक्त किए। माधवी लता ने कहा कि मैं हिंदू धर्म में विश्वास करती हूं। मेरे लिए भगवान श्री वेंकटेश्वर सबसे बड़े देवता हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह हमारे पापों और कर्मों से हमें बचाएं। हर धर्म के देवी-देवताओं को उसके अनुयायियों द्वारा पवित्र माना जाता है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या किसी धर्म के अनुयायी अपने ही धर्म के पवित्र स्थलों पर अवैध या अनैतिक गतिविधियों में शामिल होते हैं? क्या वह अपने धर्म से जुड़े मंदिरों में गलत काम करते हैं?।
उन्होंने आगे कहा कि "हमें अपने धर्म की रक्षा करनी होगी, तभी हम अपनी पहचान को सुरक्षित रख पाएंगे। यह हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने मंदिर, अपनी पहचान और धर्म की रक्षा करें। हम सभी को स्वामी से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह सभी बाधाओं को दूर करें। हिंदू एकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए माधवी लता ने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए और हिंदू शक्ति को जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें उन हमलों से बचने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा जो हम हिंदुओं पर किए जाते हैं। उन्होंने प्रह्लाद का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उनमें प्रह्लाद की तरह भक्ति होती, तो भगवान नरसिंह उग्र रूप में प्रकट होते और दैत्यों का नाश करते। उन्होंने आगे कहा कि हम इस अन्याय और क्रूरता को सहन नहीं कर सकते।
इससे पहले, तिरुमाला दर्शन पर निकलीं माधवी लता का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान भक्ति में लीन नजर आईं। ट्रेन में उन्होंने भजन गाए और कुछ यात्रियों ने भी उनका साथ दिया। बता दें कि तिरुपति का तिरुमाला मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए आते हैं। हाल ही में प्रसादम लड्डू में मिलावट की खबरों को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





