अन्य
ईडी-सीबीआई के बाद चुनाव आयोग भी केंद्र के इशारे पर कर रहा काम: सुप्रियो भट्टाचार्य
jantaserishta.com
12 July 2024 8:53 AM IST

x
रांची: लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे। इसी बीच ऐसी आशंका जताई जा रही है कि झारखंड में समय से पहले चुनाव कराए जा सकते हैं। समय से पहले चुनाव के दावे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 4 जनवरी 2025 तक है। लेकिन, झारखंड में जल्दी इलेक्शन की बात हो रही है। चुनाव आयोग की एक टीम झारखंड के दौरे पर है। चुनाव आयोग की टीम अधिकारियों के साथ पतरातु रिसोर्ट में मीटिंग कर रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के लिए अगस्त का महीना बहुत महत्वपूर्ण महीना होने जा रहा है, क्योंकि यह उनके रोजगार से जुड़ा है, इसकी शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। सफल अभ्यर्थियों तो मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रोड मैप के तहत जुलाई अगस्त, सितंबर और अक्टूबर तक हमारा यह भरसक प्रयास है कि नियुक्ति पूरी कर ली जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। जो सिलसिला ईडी और सीबीआई के द्वारा शुरू हुआ था, उसमें अब चुनाव आयोग की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कौन सा ऐसा पहाड़ टूट गया कि चुनाव पहले कराया जाए? चुनाव आयोग बहुत ही अलोकतांत्रिक और अलोकप्रिय निर्णय लेने जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





