अन्य
सीएम सुक्खू की अपील के बाद स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने छोड़ी बिजली सब्सिडी
jantaserishta.com
9 Jan 2025 8:35 AM IST

x
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद बिजली सब्सिडी को छोड़ने के साथ अन्य विधायकों, मंत्रियों व साधन संपन्न लोगों से भी सब्सिडी छोड़ने की अपील की है।
सीएम सुक्खू की इस अपील के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने भी बिजली सब्सिडी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अगर सोलन के 12 हजार लोग अपनी सब्सिडी छोड़ते हैं, तो सरकार को करीबन एक करोड़ रुपये का लाभ होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भविष्य में बिजली की सब्सिडी नहीं लेंगे।
इस मौके पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार, वरिष्ठ नेता कुल राकेश पंत, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने भी सब्सिडी छोड़ने की घोषणा की।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने इस मौके पर साधन संपन्न लोगों से भी सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद और पात्र लोगों को बिजली सब्सिडी का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि कई साधन सम्पन्न लोग सब्सिडी छोड़ने के लिए आगे आए है, इसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सोलनवासी अपनी सब्सिडी छोड़ते है तो वह प्रदेश सरकार का हाथ मजबूत करेंगे। इस नेक कार्य में सभी प्रदेशवासियों को आगे आना चाहिए, ताकि वित्तीय संकट से जूझ रहा प्रदेश स्थिति से निपट सके।
दरअसल हिमाचल प्रदेश आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इससे उबरने के लिए राज्य की जनता से बिजली पर मिल रही सब्सिडी को छोड़ने की अपील की है। प्रदेश के साधन संपन्न लोगों से बिजली पर सब्सिडी छोड़ने की अपील की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





