अन्य
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा ने कहा- नीतीश कुमार के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा
jantaserishta.com
29 Jun 2024 3:00 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शनिवार को हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। सीएम नीतीश कुमार ने बैठक में खुद संजय झा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर जदयू के तमाम नेताओं ने सहमति जताते हुए उनके नाम पर मुहर लगा दी।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा ने कहा कि मैं अपने नेता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे नई जिम्मेदारी दी है। उनके विश्वास पर खड़ा उतरने का मैं हर संभव प्रयास करूंगा। आने वाले समय में अलग अलग राज्यों में चुनाव हैं। वहां भी हमारी पार्टी चुनाव लड़ने की रणनीति तय करेगी। झारखंड में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर भी हम लोग केंद्र से बात करेंगे।
संजय झा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के नेता अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी, वह लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। हम समझते हैं कि हम सबकी चाहत है कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बने। उसमें संजय झा एक अहम भूमिका निभाएंगे। अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव में हम संगठित होकर मजबूती से कैसे चुनाव लड़ें, इस पर वह मजबूती से काम करेंगे।
भाजपा का दामन छोड़कर जदयू में आने वाले संजय झा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी और विश्वसनीय माने जाते हैं। नीतीश कुमार के साथ हर गतिविधि, फैसले में वह साथ नजर आते हैं। नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी कराने में भी संजय झा की भूमिका अहम मानी जाती है। संजय झा ने 2012 में जदयू का दामन थामा था और दो साल बाद पार्टी ने उन्हें दरभंगा लोकसभा सीट से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





