अन्य
अफगानिस्तान: सुरक्षा बलों ने 9 सीक्रेट लैब को किया नष्ट, 16 हजार किलो से ज्यादा अवैध ड्रग्स को जलाया
jantaserishta.com
24 Nov 2024 8:40 AM IST

x
काबुल: अफगान सुरक्षा बलों ने घोर प्रांत में नौ सीक्रेट ड्रग प्रोसेसिंग लैब को नष्ट कर दिया। उन्होंने हजारों इन लैब से मिली हजारों किलोग्राम अवैध ड्रग्स को आग के हवाले कर दिया। यह जानकारी शनिवार को आंतरिक मामलों के उप मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बयान में कहा गया कि काउंटर नारकोटिक्स पुलिस की यूनिट्स ने घोर प्रांत की राजधानी फिरोज कोआह शहर के बाहरी इलाके में अलग-अलग अभियान चलाए। इनमें नौ ड्रग प्रोसेसिंग लैब को नष्ट कर दिया गया और 16,600 किलोग्राम अवैध ड्रग्स को बरामद कर उन्हें जला दिया गया।
बयान में इस बारे में विशेष जानकारी नहीं दी गई कि ऑपरेशन में किसी को गिरफ्तार किया गया या नहीं। हालांकि इसमें कहा गया कि ड्रग्स का इस्तेमाल हेरोइन बनाने में किया जाता था।
बयान में कहा गया कि इसके अलावा, पुलिस ने बल्ख, नंगरहार, पंजशीर और कपिसा प्रांतों में 156 ड्रग यूजर्स को हिरासत में लिया और उन्हें उपचार के लिए पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया।
अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने अवैध ड्रग्स और इस कारोबार में शामिल लोगों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। उसका दावा है कि जब तक देश अफीम की खेती और हेरोइन बनाने के इस्तेमाल में होने वाले पदार्थों से मुक्त नहीं हो जाता, तब तक इस खतरे से लड़ते रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





