अन्य

अफगानिस्तान : विस्थापित अफगानों की मदद के लिए जापान और यूएनएचसीआर ने मिलाया हाथ

jantaserishta.com
26 Feb 2025 8:44 AM IST
अफगानिस्तान : विस्थापित अफगानों की मदद के लिए जापान और यूएनएचसीआर ने मिलाया हाथ
x
काबुल: जापान और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने जबरन विस्थापित और वापस लौटे अफगानों की मदद के काबुल में एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
जापान सरकार और यूएनएचसीआर ने सोमवार को एक परियोजना के लिए 6 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत जबरन विस्थापित अफगानों, वापस लौट आए शरणार्थियों के साथ साथ-साथ उनका समर्थन करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण आजीविका के अवसरों उपलब्ध कराया जाएगा।
नई परियोजना की फंडिंग जापान सरकार ने जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) के जरिए की है।
यूएनएचसीआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य स्थायी आय के अवसर प्रदान करना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना, लोगों - विशेषकर महिलाओं को अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाना है।
अफगानिस्तान में यूएनएचसीआर के प्रतिनिधि अराफात जमाल ने कहा, "हम वापस लौटने वाले शरणार्थियों, जबरन विस्थापितों और मददगार लोगों की मदद के लिए इन महत्वपूर्ण प्रयासों पर जेआईसीए के साथ काम करके खुश हैं।"
अफगानिस्तान में जापान के राजदूत ताकायोशी कुरोमिया ने कहा, "जापान सरकार अफगानिस्तान को समर्थन देना जारी रखेगी, विशेष रूप से कृषि और समुदाय आधारित बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के माध्यम से, जो समावेशी और टिकाऊ हैं तथा महिलाओं के लिए अवसर प्रदान करती हैं।"
अपने देश में युद्ध और संघर्ष से भागकर, अफगानिस्तान के लोग दशकों से मुख्य रूप से पाकिस्तान और ईरान में शरण ले रहे हैं।
हाल ही में, अफगान मीडिया रिपोर्टों ने ईरान और पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों की दुर्दशा को उजागर किया, जिसमें दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के कई मामले सामने आए और कई को जबरन निर्वासन का सामना करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story