अन्य

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, वनडे सीरीज में द.अफ्रीका को हराकर बनाई अजेय बढ़त

jantaserishta.com
21 Sept 2024 1:50 PM IST
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, वनडे सीरीज में द.अफ्रीका को हराकर बनाई अजेय बढ़त
x
शारजाह: स्पिनर राशिद खान की फिरकी और सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के साथ एक नया इतिहास रचा।
शुक्रवार 20 सितंबर को अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान का जन्मदिन था। इस खास मौके पर उन्होंने टीम को 177 रनों की बड़ी जीत दिलाई। ये अफगानिस्तान की वनडे में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सर्वश्रेष्ठ 154 रनों की जीत को पीछे छोड़ दिया।
मैच की बात करे तो अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के तेजतर्रार शतक, रहमत शाह (50) और अजमतुल्लाह उमरजई (नाबाद 86) के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवरों में 311/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
जवाब में इसका पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 34.2 ओवर में मात्र 134 रन पर सिमट गई। कप्तान तेम्बा बावुमा ने टोनी डी जॉर्जी के साथ 73 रन की मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप की। लेकिन कप्तान के आउट होने के बाद विकेट की झड़ी लग गई। हाल ये रहा कि दक्षिण अफ्रीका ने 61 रन बनाने में अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए। राशिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 19 रन देकर पांच विकेट झटके।
इसी के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच रविवार (22 सितंबर) को खेला जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story