अन्य
संभल हिंसा को लेकर प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए : एआईएमपीएलबी
jantaserishta.com
26 Nov 2024 8:25 AM IST

x
बेंगलुरु: 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' (यूसीसी) और उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत की।
'यूनिफॉर्म सिविल कोड' (यूसीसी) को लेकर एआईएमपीएलबी प्रवक्ता इलियास ने कहा कि हमारे देश में संस्कृति और धर्मों की बहुत विविधताएं हैं, यहां पर उसको लागू करना असंभव है। यूसीसी को लेकर बेकार की एक्सरसाइज सरकार को नहीं करनी चाहिए। अगर किसी आदमी का यह ख्याल है कि उसको धार्मिक हिसाब से शादी नहीं करनी है, तो वो नहीं करे।
उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड मुसलमानों को छेड़ने के लिए सरकार लाई है। लेकिन इस बार हम उनको समझाएंगे कि यह सिर्फ मुसलमानों का मसला नहीं, बल्कि सिख, बौद्ध, ईसाई, जनजाति और दलितों से जुड़ा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा पर एआईएमपीएलबी प्रवक्ता ने कहा कि इस हिंसा को सौ प्रतिशत टाला जा सकता था। पुलिस का वर्जन यह है कि लोगों ने दो से तीन सेकेंड के लिए पथराव किया। इस पर उन्होंने लाठीचार्ज और गोली चला दी। पुलिस की ये मानसिकता पैदा हो गई है कि सामने जो भीड़ आ रही है, वो अगर एक सेकेंड के लिए हिंसा करेगी तो हम उस पर गोली चला देंगे। ऐसा सिलसिला बंद होना चाहिए। मेरा मानना है कि प्रशासन और गोली चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, मरने वालों के परिवारों को मुआवजा देना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





