अन्य

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने पहले डिजिटल 220 केवी के सबस्टेशन का उद्घाटन किया

jantaserishta.com
30 May 2025 9:37 AM IST
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने पहले डिजिटल 220 केवी के सबस्टेशन का उद्घाटन किया
x
मुंबई: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने गुरुवार को कहा कि उसने हाल ही में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक अत्याधुनिक 220 केवी डिजिटल सबस्टेशन का उद्घाटन किया है। इससे बीकेसी, बांद्रा पूर्व, बांद्रा पश्चिम, खार पश्चिम, सांताक्रूज पूर्व और आसपास के क्षेत्रों की बढ़ती बिजली मांगों को पूरा किया जाएगा।
यह सबस्टेशन बीकेसी और आसपास के क्षेत्रों में वाणिज्यिक, आवासीय और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सपोर्ट करेगा, जिससे मुंबई के आर्थिक और शहरी विस्तार में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की भूमिका मजबूत होगी।
यह रणनीतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड मुंबई के पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को बढ़ाता है, जिससे वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य के विकास के लिए विश्वसनीय और कुशल बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है।
कंपनी के अनुसार, यह इनोवेटिव सबस्टेशन आईईसी-61850 प्रोसेस बस टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जिसके कारण कॉपर की केबलों में 92 प्रतिशत की कमी आई है और कंट्रोल रूम फुटप्रिंट में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
इस सुविधा में पर्यावरण के अनुकूल 220 केवी 2x125 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, जो बेहतर फायर सेफ्टी, बेहतर प्रदर्शन और अधिक लाइफ प्रदान करता है। अत्याधुनिक तकनीक और स्मार्ट ग्रिड क्षमताओं के साथ यह सबस्टेशन ट्रांसमिशन घाटे को कम करेगा और पूरी ग्रिड की स्थिरता में सुधार करेगा।
विश्वसनीयता को और मजबूत करते हुए महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (एमईआरसी) ने हाल ही में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के आरे और बीकेसी सबस्टेशनों के बीच 220 केवी कनेक्टिविटी को मंजूरी दी है।
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, "इस 220 केवी सबस्टेशन का चालू होना मुंबई के इस जीवंत और तेजी से बढ़ते क्षेत्र के लिए भविष्य की बिजली आपूर्ति को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर, नई इमारतों और कार्यालयों की बढ़ती संख्या के कारण बिजली की मांग में वृद्धि जारी है, हम भरोसेमंद, उच्च-गुणवत्ता वाले और टिकाऊ ऊर्जा समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
यह निवेश मुंबई के बिजली ढांचे को मजबूत करने तथा व्यवसायों और निवासियों के लिए निर्बाध और टिकाऊ ऊर्जा समाधान सुनिश्चित करने की अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
अदाणी समूह का हिस्सा अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड, मुंबई और उसके उपनगरों में 400 वर्ग किलोमीटर में फैले 3 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story