अन्य

मकर संक्रांति को लेकर अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने पतंगबाजों को दी खास सलाह

jantaserishta.com
14 Jan 2025 8:37 AM IST
मकर संक्रांति को लेकर अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने पतंगबाजों को दी खास सलाह
x
मुंबई: देशभर में मकर संक्रांति के पर्व को लेकर उत्साह एवं उमंग है। इस पर्व को लेकर अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने भी मुंबईवासियों को अच्छी सेहत और खुशहाली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी पतंगबाजों को खास सलाह भी दी है। कंपनी ने कहा है कि कृपया ट्रांसमिशन लाइनों के पास पतंग नहीं उड़ाएं।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ''हम अपने 31.5 लाख ग्राहकों को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति के लिए भूमिगत वितरण नेटवर्क का उपयोग करते हैं, ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइनें जो मुंबई के बाहर से बिजली लाती हैं, शहर में मौजूद हैं। इसी को देखते हुए हम पतंगबाजों को सावधान करते हैं कि वे इन लाइनों के पास पतंग न उड़ाएं।''
कंपनी का कहना है कि सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने के लिए यह सावधानी संबंधी सलाह दी गई है।
यह ध्यान देने वाली बात है कि पतंग की डोरी, जिसे 'मांझा' के नाम से जाना जाता है, बिजली का एक अच्छा सुचालक है और अगर यह ओवरहेड लाइन तारों को छूता है या यहां तक कि आर्किंग क्षेत्र में प्रवेश करता है तो भी उच्च वोल्टेज संचारित कर सकता है।
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी लिमिटेड (एईएमएल) इन क्षेत्रों में ग्राहकों और नागरिकों से अपील करता है कि यदि वे ट्रांसमिशन लाइनों के पास असुरक्षित पतंग उड़ाने की वजह से कोई भी अप्रिय घटना देखते हैं या उन्हें इस बारे में पता चलता है, तो कृपया एईएमएल की समर्पित पावर हेल्पलाइन 19122 पर तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि यूटिलिटी आगे जरूरी कार्रवाई शुरू कर सके।
इसके अलावा, वे हमारे सोशल मीडिया हैंडल्‍स @Adani_Elec_Mum पर भी आ सकते हैं या हमारी वेबसाइट या अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ऐप पर भी जा सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story