अन्य
अभिनेत्री साई पल्लवी परिवार संग वाराणसी पहुंची, दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती में हुईं शामिल
jantaserishta.com
23 Dec 2024 8:25 AM IST

x
वाराणसी: साउथ की जानी मानी अभिनेत्री साई पल्लवी रविवार को परिवार संग वाराणसी पहुंची। वह दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती में शामिल हुईं। वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन-अर्चन करते हुए उन्होंने इस अनुभव को अविस्मरणीय बताया। आरती के दौरान साई पल्लवी मां गंगा को नमन करती नजर आईं।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने अभिनेत्री साई पल्लवी और उनकी मां का अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर स्वागत किया। आरती के बाद अभिनेत्री ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में लिखा, "आज मां गंगा की आरती के दौरान हमें काशी में ईश्वर का आभास हुआ। यह अनुभव मेरे जीवन का यादगार लम्हा रहेगा।"
मां गंगा की आरती के दौरान श्रद्धालु और पर्यटकों ने अभिनेत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। वह लगभग एक घंटे से भी ज्यादा समय तक दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रहीं।
बता दें कि अभिनेत्री का यह धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव न केवल उनके लिए बल्कि घाट पर मौजूद सभी श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए भी खास रहा। मां गंगा की आरती की दिव्यता ने अभिनेत्री को मंत्रमुग्ध कर दिया और काशी के इस पावन अनुभव को उन्होंने अपने हृदय में सहेज लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





