अन्य

अभिनेत्री पायल मुखर्जी पुल‍िस की कार्रवाई से असंतुष्‍ट, शुकवार को अभिनेत्री पर हुआ था हमला

jantaserishta.com
25 Aug 2024 9:41 AM IST
अभिनेत्री पायल मुखर्जी पुल‍िस की कार्रवाई से असंतुष्‍ट, शुकवार को अभिनेत्री पर हुआ था हमला
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को अभिनेत्री पायल मुखर्जी पर हमला क‍िया गया। मामले में पुल‍िस की कार्रवाई पर अभिनेत्री ने नाखुशी जताई है।
अभिनेत्री पायल मुखर्जी ने बताया कि शुक्रवार मैं अकेली ड्राइव करके जा रही थी, उस दौरान मुझ पर अटैक हुआ। हमलावर मेरे गाड़ी के सामने आए और गेट पर नॉक करने लगे व बाहर निकलने के लिए कहने लगे। उन्होंने गाड़ी के शीशे पर पंच करना शुरू कर दिया और उसको तोड़ दिया। कांच के टुकड़े मेरे शरीर पर आए।
उन्होंने बताया कि भाग रहे हमलावरों को पब्लिक ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर मुझे वहां से न‍िकाला।
अभिनेत्री ने बताया कि पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में सारे पॉइंट नहीं डाले गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं हैं।
बता दें कि कि पायल मुखर्जी बंगाली के अलावा साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह द सीवेज ऑफ रॉबिनहुड, श्रीरंगपुरम और माइकल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, इसके अलावा संजय मिश्रा की फिल्म वो तीन दिन में भी वह दिखीं थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story