अन्य

बेटी देवी के लिए सेंटा बने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर

jantaserishta.com
24 Dec 2024 5:00 PM IST
बेटी देवी के लिए सेंटा बने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर
x
मुंबई: अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी और पत्नी बिपाशा बसु को खुशियां देने के लिए सेंटा क्लॉज बन गए। अभिनेत्री बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर घर पर हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्‍वीरों में करण को सेंटा बनते हुए देखा जा सकता है। इसमें करण का सेंटा के रूप में रैप करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
एक तस्वीर में देवी सजे हुए क्रिसमस ट्री के बगल में खड़ी होकर तस्वीर खिंचवाती हुई दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह साल का सबसे शानदार समय है।'' बता दें कि बिपाशा ने 2016 में अपने बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से शादी की। नवंबर 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ। पिछले महीने इस जोड़े ने मालदीव में अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया और फिर मुंबई में एक बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। लोकप्रिय शो 'दिल मिल गए' में अरमान मलिक की भूमिका निभाने के बाद करण स्टारडम में आए। यह मेडिकल ड्रामा 2007 से 2010 तक प्रसारित हुआ। यह हिट सीरीज 'संजीवनी: ए मेडिकल बून' का सीक्वल था। करण की प्रेमिका डॉ. रिद्धिमा गुप्ता का किरदार मूल रूप से शिल्पा आनंद ने निभाया था।
करण को ‘कुबूल है’, ‘कुबूल है 2.0’ और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ जैसे शो में उनके अभिनय के लिए भी जाना जाता है। अभिनेता ‘अलोन’, ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 2001 में अब्बास-मस्तान की एक्शन थ्रिलर ‘अजनबी’ में अक्षय कुमार के साथ नकारात्मक भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत करने वाली बिपाशा को विक्रम भट्ट की 2002 की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ‘राज’ से कामयाबी मिली।
इसके बाद वह 'चोर मचाए शोर', 'जिस्म', 'ज़मीन', 'एतबार', 'नो एंट्री', 'ओमकारा', 'कॉर्पोरेट', 'धूम 2', 'रेस', 'बचना ऐ हसीनों', 'राज 3: द थर्ड डायमेंशन' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। उन्हें पिछली बार क्राइम थ्रिलर सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story