अन्य

गिरिराज सिंह को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : हरि साहनी

jantaserishta.com
31 Oct 2024 8:13 AM IST
गिरिराज सिंह को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : हरि साहनी
x
पटना: बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को धमकी देने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
हरि साहनी ने कहा कि गिरिराज सिंह के चाहने वाले उनकी रक्षा करेंगे और धमकी देने वालों को जनता ही जवाब देगी। उन्होंने 2025 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि तब सभी को स्पष्टता से पता चलेगा कि बिहार की जनता क्या चाहती है।
उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह हमारे सम्मानित सांसद हैं और जिस तरह से वह धर्म और देश की रक्षा की बात करते हैं, वह पूरे बिहार और देश के सनातनियों को भाता है। धमकी देने वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि बिहार में एनडीए की पुलिस व्यवस्था चौकसी के साथ काम कर रही है और उसका प्रभाव दिखाई देगा। गिरिराज सिंह को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह धमकी देने वाले गुंडों को जवाब देने का अवसर पार्टी को नहीं, बल्कि जनता को मिलेगा। अगले साल 2025 में बिहार की जनता उन सभी को जवाब देगी।
पप्पू यादव के मामले पर बात करते हुए साहनी ने कहा कि गृह विभाग को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुकेश साहनी और तेजस्वी यादव को सुरक्षा दी गई है, पप्पू यादव को भी सुरक्षा मिलेगी। लेकिन, उन्हें अपने दायरे में रहना चाहिए। अगर कोई अपराधी है, तो पुलिस का काम उसे संभालना है। हमें बिना मतलब के उलझने से बचना चाहिए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को जबरदस्ती धमकी देने का कोई कारण नहीं होना चाहिए। हम बिहार के लोगों को सलाह देते हैं कि वे अपनी सीमाओं के भीतर रहें। जनता समय आने पर अपना उत्तर देगी और यह समय 2025 में आएगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की सरकार की एजेंसियां भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगी और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story