अन्य
आचार्य प्रमोद कृष्णम की कांग्रेस को सलाह, 'बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने' की उम्मीद छोड़ दे
jantaserishta.com
18 July 2024 8:03 AM IST

x
नई दिल्ली: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने की उम्मीद छोड़ दे क्योंकि इस बार बिल्ली के भाग्य से भी छींका नहीं टूटेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कांग्रेस इसी “उम्मीद” में बैठी है के कभी ना कभी तो “बिल्ली” भाग्य से छींका टूटेगा, अब उसे कौन समझाये के ये “राम” नाम की डोर से बंधा है, जिसे कोई नहीं तोड़ सकता।"
कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। तीनों मौकों पर उसकी सीटों की संख्या 100 से कम रही है।
उल्लेखनीय है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम राजनीतिक मुद्दों पर काफी मुखर रहे हैं। वह विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं। इसके अलावा हाल में उन्होंने हाथरस हादसे पर भी बयान दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





