अन्य

तीन नाबालिग लड़कियों से रेप का आरोपी सूरत से गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Feb 2025 8:34 AM IST
तीन नाबालिग लड़कियों से रेप का आरोपी सूरत से गिरफ्तार
x
विरार: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के विरार इलाके में तीन नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कमलेश कदम (45) के तौर पर हुई है, जो विरार में रहता है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की (13) ने विरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की शिकायत पर विरार पुलिस ने आरोपी कमलेश कदम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) 65(1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जिन तीन लड़कियों के साथ रेप किया, इनमें दो सगी बहनें हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लेकिन, जब आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची, तो वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम गठित की गई। आखिरकार, आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कमलेश कदम (45) विरार में रहता है। उसका एक दोस्त जेल में बंद है। दोस्त ने उसे अपनी बेटी और पत्नी का ख्याल रखने की जिम्मेदारी दी थी। आरोपी ने जेल में बंद दोस्त की पत्नी और बेटी को अपने घर में पनाह दी थी। लेक‍िन, लड़की की मां के घर से चले जाने के बाद घर में अकेले पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया। आरोपी ने लड़की को धमकाया कि अगर किसी को इस बारे में जानकारी दी तो अंजाम बुरा होगा।
आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के साथ भी बलात्कार किया।
विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि प‍िछले साल 31 दिसंबर की रात आरोपी ने अपने घर पर पार्टी रखी और पड़ोस में रहने वाली दो नाबाल‍िग सगी बहनों को घर बुलाया। उन्हें शराब पिलाने के बाद आरोपी कदम ने दोनों के साथ बलात्कार किया। यह सिलसिला डेढ़ महीने से चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की। लेकिन आरोपी विरार से फरार हो गया था। बाद में उसे सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे वसई कोर्ट में पेश किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story