अन्य

इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत

jantaserishta.com
4 Aug 2024 9:24 AM IST
इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत
x
इटावा: इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।
घटना इटावा के थाना उसरहारा इलाके के चैनल नंबर 129 के पास की है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात 12 बजे के आसपास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से एक डबल डेकर स्लीपर बस दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी एक कार अनियंत्रित होकर रोड के बीच लगी लोहे की जाली को तोड़कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई है और करीब 25 लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सैफई के पीजीआई भर्ती कराया है।
वहीं, बस में सफर कर यात्री राजेश गुप्ता ने बताया कि एक कार गलत साइड से आ रही थी और अचानक बस से टकरा गई। बस चालक ने कार को बचाने की भी कोशिश की। लेकिन, ये भीषण हादसा हो गया। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। जो दिल्ली जा रहे थे।
इटावा के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ये हादसा हुआ। रायबरेली से दिल्ली जाते समय बस की एक कार से टक्कर हो गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। जिनमें से सात की मौके पर ही मौत हुई है और कुछ लोग घायल हैं। इस हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिवार वालों को दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story