अन्य

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर हादसा, यात्री ट्रेन के कई कोच में लगी आग

jantaserishta.com
4 Aug 2024 2:01 PM IST
विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर हादसा, यात्री ट्रेन के कई कोच में लगी आग
x
विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक ट्रेन में आग लग गई। इसकी वीडियो क्लिप भी सामने आई जिसमें बोगी धू धू कर जलती देखी जा सकती हैं।
जानकारी के अनुसार, कोरबा से विशाखापट्टनम होते हुए तिरुमाला जा रही ट्रेन विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी। इस दौरान एसी बोगी एम1, बी7, बी6 बोगियों में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि बी7 बोगी के शैचालय में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की।
ट्रेन के एसी बोगी की एम1, बी7, बी6 बोगियों में आग लगने की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन धू धू कर जलती दिखी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
जो वीडियो सामने आया है उसमें रेलवे कोच से बड़ी-बड़ी लपटें निकलती देखी जा सकती हैं। वहीं इसे बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी भी नजर आ रहे हैं। अच्छी बात ये रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई।
इस दौरान पूरे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग चीखते चिल्लाते और दहशत में इधर उधर भागते भी दिखे। बी7 बोगी पूरी तरह से जल कर खाक हो गई है।
विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने भी इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया , "सुबह 7:30 बजे विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी तिरुमाला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई। सौभाग्य से उस समय उन बोगियों में कोई यात्री नहीं था।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story