अन्य

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल के अपशब्द, कांग्रेस के मोहब्बत की असली दुकान : भाजपा

jantaserishta.com
27 July 2024 10:17 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल के अपशब्द, कांग्रेस के मोहब्बत की असली दुकान : भाजपा
x
नई दिल्ली: राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सभापति को अपशब्द बोले। इससे भड़की भाजपा ने कांग्रेस आलाकमान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चहेते नेता की यह जुबान ही कांग्रेस के मोहब्बत की असली दुकान है।
राजस्थान में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस आलाकमान की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राज्य की विधानसभा से जो वीडियो निकल कर सामने आया है, उसमें यह दिख रहा है कि विधायक शांति धारीवाल अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे सभापति को अपमानित कर रहे हैं और यहां तक धमकी दे रहे हैं कि विधानसभा में बोलने का समय दे दो, नहीं तो कोटा में रह नहीं पाओगे।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि शांति धारीवाल ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान को एक बार फिर से एक्सपोज कर दिया है। ये वही शांति धारीवाल है, जिन्होंने राज्य के मंत्री (अशोक गहलोत सरकार) के रहते हुए बलात्कार के मामले में राजस्थान के नंबर वन राज्य बनने को सही ठहराते हुए कहा था कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।
ऐसे व्यक्ति को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने टिकट भी दिया और जीतने के बाद अब वो विधानसभा में सभापति को अपशब्द बोलते हैं, धमकी देते हैं और इनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं होती है। यही कांग्रेस के मोहब्बत की असली दुकान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story