अन्य

'सनातन बोर्ड' बनाने की मांग का अबू आजमी ने किया स्वागत

jantaserishta.com
25 Dec 2024 8:07 AM IST
सनातन बोर्ड बनाने की मांग का अबू आजमी ने किया स्वागत
x
मुंबई: वक्फ बोर्ड के तर्ज पर सनातन बोर्ड बनाने की मांग का महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने स्वागत किया है।
वक्फ बोर्ड के तर्ज पर सनातन बोर्ड बनाने की मांग पर महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने स्वागत करते हुए आईएएनएस से कहा, "वक्फ बोर्ड वो है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी जमीन को दान में दिया हुआ है। अगर सनातन धर्म में भी लोग जमीन दान में देते हैं और उसका बोर्ड बनता है, तो उसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं, वक्फ बोर्ड की जमीनों पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिस पर सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोगों का हक है।"
महाकुंभ 2025 को लेकर अबू आजमी ने कहा, कुंभ के मेले में सिर्फ हिंदुओं को जाना चाहिए, दूसरे धर्म के लोग वहां नहीं जाना चाहिए। मौलानाओं ने उसी बात को दोहराया है। हालांकि यह देश के लिए गलत है। कई क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम समाज को लोग मिलकर काम करते हैं। सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ाने वाली बात करने वालों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के परभणी दौरे और उनके द्वारा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर झूठ बोलने के आरोप पर सपा नेता ने कहा, परभणी में गलत हुआ है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रत‍िमा तोड़ी गई थी, जिसके बारे में हमने विधानसभा में भी बोला। ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। वहां की घटना पर महाराष्ट्र सरकार की पूरी जिम्मेदारी लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
घर के लोगों को रामायण का पाठ सिखाने को लेकर कुमार विश्वास के बयान पर अबू आजमी ने कहा, रामायण का पाठ रामायण को मानने वाले ही पढ़ेंगे। हर धर्म के लोग अपने धर्म की किताबें पढ़ें और उस पर चले। इससे देश में शांति रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story