अन्य

खाली समय है, अबू आजमी को 'छावा' देखनी चाहिए : शाइना एनसी

jantaserishta.com
9 March 2025 8:47 AM IST
खाली समय है, अबू आजमी को छावा देखनी चाहिए : शाइना एनसी
x
मुंबई: मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के कारण महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से निलंबित समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी पर शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि खाली समय में उन्हें फिल्म 'छावा' देखनी चाहिए।
शाइना एनसी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस कहा, "अबू आजमी बार-बार विवादित बयान देते रहते हैं। अब उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया है तो उनके पास काफी खाली समय है, जब वह इतिहास की किताबों को पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं कि कैसे औरंगजेब ने अपने काल में हिन्दुओं के मंदिरों को तोड़ा था। अबू आजमी को 'मासिर-ए-आलमगीरी' जैसी किताब पढ़नी चाहिए, जो उनके अपने समुदाय के लोगों द्वारा लिखी गई है। इस किताब में औरंगजेब के कार्यकाल के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र है। मैं समझती हूं कि अगर अबू आजमी को समय मिले तो उन्हें 'छावा' मूवी भी देखनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अबू आजमी ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुगल शासक औरंगजेब को क्रूर मानने से इनकार कर दिया था। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के कार्यकाल के दौरान मंदिर बनाए गए थे, न कि तोड़े गए। मुगल शासक के कार्यकाल के दौरान भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। अबू आजमी के इस बयान के बाद विवाद काफी बढ़ गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी को समाजवादी पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर डाली।
महाराष्ट्र विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। शिंदे ने कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद उन्हें पूरे सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद अबू आजमी ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था।
शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने कहा कि हर महिला को अन्य महिलाओं का समर्थन करना चाहिए, न कि केवल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जब पुरुष हमें सम्मान देते हैं। हम चाहते हैं कि यह सम्मान 24 घंटे मिले, साल के 365 दिन मिले।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story