अन्य
मुंबई के बड़े स्कोर के जवाब में अभिमन्यु ईश्वरन की साहसिक पारी
jantaserishta.com
4 Oct 2024 8:36 AM IST

x
लखनऊ: अभिमन्यु ईश्वरन की नाबाद 151 रनों की पारी की बदौलत रेस्ट ऑफ इंडिया ने गुरुवार को ईरानी कप के तीसरे दिन मुंबई के खिलाफ वापसी की। मुंबई के 537 रनों के जवाब में, गुरुवार को स्टंप्स तक रेस्ट ऑफ इंडिया का स्कोर 289/4 था और अभी भी टीम 248 रन पीछे है।
सरफराज खान की 222 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए। इस विशाल स्कोर का जवाब रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने काफी मजबूती से दिया है। दलीप ट्रॉफी से ही शानदार फॉर्म में चल रहे बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने ईरानी कप के तीसरे दिन नाबाद 151 रनों की पारी खेली, जिसके कारण रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं।
दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ था, तब मुंबई ने नौ विकेट के नुकसान पर 536 रन बना लिए थे, जिसमें सरफराज का ऐतिहासिक दोहरा शतक शामिल था। जब रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी की शुरुआत हुई तो उन्हें सिर्फ 40 स्कोर पर ही ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा। ऋतुराज जब 9 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे, तब जुनेद खान ने उन्हें पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद साई सुदर्शन के साथ ईश्वरन की अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन, निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते जा रहे था। हालांकि, ईश्वरन पर विकेटों के पतन का कोई असर नहीं पड़ रहा था और वह दलीप ट्रॉफी वाली अपनी लय को जारी रखते हुए लगातार रन बना रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





