अन्य

आप का झूठ पकड़ा गया, पंजाब में अब सिर्फ भाजपा ही विकल्प : भाजपा प्रवक्ता सरवण सिंह चन्नी

jantaserishta.com
10 Feb 2025 8:26 AM IST
आप का झूठ पकड़ा गया, पंजाब में अब सिर्फ भाजपा ही विकल्प : भाजपा प्रवक्ता सरवण सिंह चन्नी
x
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के नेता सरवण सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के सभी झूठ जनता के सामने आ चुके हैं और अब लोग उनकी असलियत को पहचान चुके हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे तक को नहीं छोड़ा और खुद को आम आदमी बताकर 54 करोड़ रुपये का आलीशान घर बना लिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लोग अब फ्री हो चुके हैं और उनके पास कोई काम नहीं है। वे अब सिर्फ सरकारी दफ्तर, गाड़ियां और पैसा चाहते हैं, जिसका बोझ पंजाब पर पड़ रहा है। चन्नी ने आशंका जताई कि जब केजरीवाल पंजाब में आएंगे, तो दिल्ली के लोग यहां गंदगी फैलाएंगे और पंजाब की व्यवस्था को और अधिक खराब कर देंगे।
सरवण सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा, “वैभव कुमार को चीफ एडवाइजर बनाकर बैठाया गया है और भगवंत मान केवल नाममात्र के मुख्यमंत्री हैं, असली फैसले केजरीवाल लेते हैं।”
आप सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब को 1.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पूरी तरह से दिवालिया कर दिया गया है। अब लोगों का मन आम आदमी पार्टी से पूरी तरह से हट चुका है और 2027 में यह सरकार भी जाने वाली है।
भाजपा नेता ने दावा किया कि अब राज्य में सिर्फ भाजपा ही एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में बचेगी। उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही भगवंत मान को हटाकर खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की कोशिश करें। चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोग अब जाग चुके हैं और 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story