अन्य

यमुना को प्रदूषित करने का मुद्दा उठाती रहेगी 'आप' : प्रियंका कक्कड़

jantaserishta.com
31 Jan 2025 8:37 AM IST
यमुना को प्रदूषित करने का मुद्दा उठाती रहेगी आप : प्रियंका कक्कड़
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए एक बार फिर हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी को गंदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'आप' यमुना को प्रदूषित करने का मामला उठाती रहेगी।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "हम बार-बार दिल्ली की जनता के हक में आवाज उठाते ही रहेंगे। हम बता रहे हैं कि यमुना का जो पानी हरियाणा से दिल्ली में छोड़ा जा रहा है, उसमें अमोनिया की मात्रा 6.5 पीपीएम से 7.2 पीपीएम के बीच है, जो शरीर के लिए बहुत खतरनाक है। जैसे ही हम आवाज उठाते हैं कि वैसे ही यह स्तर घटकर 3 पीपीएम रह जाता है। इससे साफ है कि यह उनके नियंत्रण में है। आज हम अमोनिया और क्लोरीन वाला पानी उनके लिए लेकर आए हैं, पानी पीकर वे बताएं कि पानी साफ है या नहीं?"
इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग के नोटिस के बारे में उन्होंने कहा, "उनको जो करना है करने दीजिए। अरविंद केजरीवाल कौन सा जेल जाने से डरते हैं? उनको पहले भी फर्जी केस में जेल भेजा गया था। अब उन्होंने दिल्ली की सेहत का मुद्दा उठाया है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसीलिए वे सजा दे रहे हैं।"
नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित के अरविंद केजरीवाल को बहस के लिए खुली चुनौती देने पर उन्होंने कहा, "वह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। यदि वह बहस करना चाहेंगे तो पहले यमुना के मुद्दे पर बहस करें, हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को गंदा पानी दिया जा रहा है।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अरविंद केजीरवाल को दलित विरोधी बताने पर 'आप' प्रवक्ता ने कहा, "राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि ऐसा क्या हुआ कि पीएम मोदी ने पूरा फर्जी केस बनाकर अरविंद केजरीवाल और आप के दूसरे नेताओं को जेल में डाल दिया, लेकिन राहुल गांधी जी और उनके परिवार के खिलाफ चल रहे केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story