अन्य

'आप' विधायक दुर्गेश पाठक ने भाजपा पर 'घटिया राजनीति' का लगाया आरोप

jantaserishta.com
5 Feb 2025 8:35 AM IST
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने भाजपा पर घटिया राजनीति का लगाया आरोप
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक भारतीय जनता पार्टी पर "घटिया राजनीति" करने का आरोप लगाया।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ईवीएम पर सवाल उठाने और भाजपा पर गड़बड़ी करने की संभावना जताने पर 'आप' प्रवक्ता दुर्गेश पाठक ने सहमति जताई। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "दिल्ली चुनाव में भाजपा सबसे निचले स्तर की घटिया राजनीति के सारे स्तर पार कर चुकी है। इस बार का चुनाव भाजपा नहीं, बल्कि चुनाव आयोग और पुलिस लड़ रही है। उनकी कोशिश है कि किसी भी तरीके से चुनाव को खराब किया जाए।"
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल के चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बताए जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग "इससे भी ज्यादा कुछ हो सकता है"।
अरविंद केजरीवाल के दिल्ली की 70 में से 55 विधानसभा सीटों पर जीत के दावे पर दुर्गेश पाठक ने कहा, "मुझे लगता है कि इससे ज्यादा सीटें आम आदमी पार्टी को मिलेंगी।"
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 55 सीट जीतने की संभावना जताई थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, "मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही है। लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें, सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं, तो यह 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।"
उल्लेखनीय है दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान बुधवार को होगा। सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान है। नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story