अन्य
आप के नेता सड़कों पर कर रहे नौटंकी, खुल चुकी है इनकी कलई : राधा मोहन अग्रवाल
jantaserishta.com
1 Oct 2024 8:53 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों में पड़े गड्ढों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि, दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को सड़क पर रहने लायक भी नहीं छोड़ेगी। 2013 में जनता ने इन्हें बड़े विश्वास के साथ चुनाव जिताया था।
नई विचारधारा, नई सोच, नई राजनीति, भ्रष्टाचार से दूर रहने से लेकर न जाने कितने आदर्श इन लोगों ने जनता को गिनाए थे। आज 11 साल बाद इनकी सच्चाई उजागर हो गई है। यह सड़कों पर जाकर के नौटंकी कर रहे हैं, इसको शुद्ध नौटंकी कहते हैं। इनको यह नहीं मालूम है कि कुछ लोगों को आप हमेशा मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन सारे लोगों को आप हर समय मूर्ख नहीं बना सकते। इनका भेद खुल चुका है। आज जनता समझ रही है कि 13 साल में 14 सौ किलोमीटर सड़कें यह बर्बाद कर चुके हैं और अब जब दिल्ली का चुनाव आ गया है, तब तमाम तरह की नौटंकी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, लगातार इतने दिनों तक कौन मुख्यमंत्री था? खुद अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे। उन्होंने दिल्ली में विकास और सुधार का कोई काम नहीं किया। आज दिल्ली नरक में पहुंच गई है। दिल्ली में सूखा, बाढ़, जलजमाव समेत तमाम बुनियादी मुद्दे पर केजरीवाल सरकार बेखबर रही। दिल्ली की जनता उनका रहस्य जान चुकी है और सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
खड़गे की ओर से पीएम मोदी को लेकर दिये गए बयान पर उन्होंने कहा कि, खड़गे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैंं, लेकिन उनका बयान गरिमापूर्ण नहीं है। वह हर जगह जाते हैं, ऐसी ही धमकी देते हैं। वो एक माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।
जम्मू-कश्मीर के तीसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन खड़गे ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि, हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं और इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, मैं जिंदा रहूंगा, मैं आपकी बात सुनूंगा और आपके के लिए लड़ूंगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





