
x
नई दिल्ली: दिल्ली की शाहदरा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय गोयल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एक तरफ आप चुनाव में जीत के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ जनता उन्हें नकार रही है।
भाजपा उम्मीदवार संजय गोयल ने आप विधायक अमानतुल्लाह के बेटे की बुलेट जब्त होने के सवाल पर कहा, "मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि बदतमीज लोगों से सिर्फ बदतमीजी की ही उम्मीद की जा सकती है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।"
संजय गोयल ने कहा, "विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी कामों के पूरे होने के दावे कर रही है। तो फिर जनता उन्हें क्षेत्र में कैसे नकार रही है। आप ने सिर्फ घोटाले किए हैं और केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने अपने पास विभाग न होते हुए भी घोटाले को अंजाम दिया है। भाजपा ने देश में काम किया है, इसलिए 20 राज्यों में हमारी सरकारें चल रही हैं।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहदरा एक हाईप्रोफाइल सीट है। यहां मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच माना जा रहा है। वर्तमान में यहां से आप के रामनिवास गोयल विधायक हैं। उन्होंने दो बार इस सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार 'आप' ने जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया है, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में आए हैं।
शाहदरा विधानसभा सीट में पुरुष मतदाता 1,03,325; महिला मतदाता 97,072; और थर्ड जेंडर मतदाता सात हैं। कुल 2,00,404 मतदाता हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





