अन्य

चंडीगढ़ मेयर चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे 'आप' और कांग्रेस, हाईकमान करेगा प्रत्याशी का फैसला : कुलदीप कुमार

jantaserishta.com
9 Jan 2025 8:15 AM IST
चंडीगढ़ मेयर चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे आप और कांग्रेस, हाईकमान करेगा प्रत्याशी का फैसला : कुलदीप कुमार
x
चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर चुनाव का ऐलान हो गया है। 24 जनवरी को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। 'आम आदमी पार्टी' (आप) और कांग्रेस ने यह चुनाव मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। मेयर कुलदीप कुमार ने बुधवार को आईएएनएस से खास बात की।
पिछले साल चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार को मेयर बनाया गया था। वहीं, मेयर चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मेयर कुलदीप कुमार ने आईएएनएस को बताया कि यह चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर लड़ेगी।
आप नेता कुलदीप कुमार ने आईएएनएस से कहा, "मेयर चुनाव को हम बहुत अच्छे तरीके से देख रहे हैं। इस बार हम गठबंधन का मेयर बना रहे हैं। हमारी अच्छी तैयारी है, सभी पार्षद एकजुट हैं। हाईकमान की एक बार मीटिंग हो चुकी है, जल्द ही दोबारा मीटिंग होगी और मेयर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जाएगा। मेयर 'आप' का होगा या फिर कांग्रेस का होगा, इसका निर्णय हाईकमान बहुत सोच-समझ कर लेगा।"
उन्होंने बताया, "पिछले साल मेयर चुनाव में जो धांधली हुई, वैसा फिर नहीं हो, इसके लिए हमने सदन के अंदर एक प्रस्ताव भेजा था कि हाथ उठाकर चुनाव कराए जाएं। जिस प्रत्याशी के पक्ष में अधिक पार्षद हाथ खड़ा करें, वो मेयर बने और वह सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव कराए। मुझे जहां तक पता चला है कि इस बार वो प्रस्ताव नहीं ला रहे हैं, लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में इसको लागू कर दिया जाए। हमारी राज्यपाल से गुजारिश है कि वो इस बार ही यह प्रस्ताव लाएं तो अच्छा रहेगा।"
भाजपा के मेयर होने के दावे पर कुलदीप कुमार ने कहा, "वो हमेशा दावा करते हैं। जब उनके 12 पार्षद थे, उस समय भी उन्होंने दावा किया था। वो हमेशा जोड़-तोड़ की राजनीति करते हैं।"
वहीं चंड़ीगढ़ से एडवाइजर का पद खत्म कर मुख्यसचिव नियुक्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "ऐसा होना चाहिए। इससे जितने भी आईएएस आईपीएस हैं, वो मुख्यसचिव के प्रति जवाबदेह होंगे। एडवाइजर की पोस्ट भी अच्छी थी, लेकिन मुख्यसचिव होना बहुत जरूरी था। यह फैसला बहुत अच्छा है।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और 'आप' के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर कुलदीप कुमार ने कहा कि "हर राज्य का अपना अलग स्वभाव है। वहां पर आम आदमी पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story