अन्य

राजनीतिक माहौल बिगाड़ रहे 'आप' और भाजपा : कुमारी शैलजा

jantaserishta.com
31 Jan 2025 8:20 AM IST
राजनीतिक माहौल बिगाड़ रहे आप और भाजपा : कुमारी शैलजा
x
नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना में जहर मिलाने का आरोप तूल पकड़ता जा रहा है। इस आरोप पर हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और सोनीपत की अदालत ने उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पिया। इसके बाद केजरीवाल ने सैनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यमुना का पानी पीने का नाटक किया और बाद में वही पानी वापस नदी में थूक दिया। इस पर कांग्रेस पार्टी की नेता कुमारी शैलजा ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों पर राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया।
उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, " दोनों पार्टियां मिलकर न केवल राजनीतिक माहौल को बिगाड़ रही हैं, बल्कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर ड्रामा भी कर रही हैं। दिल्ली की जनता को पहले भी धोखा दिया गया था और अब भी वही कोशिश की जा रही है, लेकिन दिल्ली वाले इन दोनों पार्टियों को समझ चुके हैं।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली चुनाव पर कहा, "दिल्ली के लोग अब दोनों पार्टियों को पहचान चुके हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में दिल्ली वाले समझेंगे कि दोनों ने मिलकर उन्हें गुमराह किया है। चाहे केंद्र में भाजपा की सरकार हो या राज्य में आप की, दोनों ने मिलकर दिल्ली की जनता को धोखा दिया। आज जो दिल्ली की बदहाली है, उसके लिए इन दोनों पार्टियों का समान रूप से योगदान है। हमें विश्वास है कि लोग कांग्रेस पार्टी के काम को याद करेंगे, क्योंकि जो विकास पहले हुआ था, वही अब ठप हो गया है, और लोग कांग्रेस का साथ देंगे।"
बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली को जहरीले पानी की सप्लाई दे रही है। इस पर हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और सोनीपत की अदालत ने उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पीकर एक बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।
अरविंद केजरीवाल ने सैनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यमुना का पानी पीने का नाटक किया और बाद में वही पानी वापस नदी में थूक दिया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "जब मैंने कहा कि यमुना का पानी अमोनिया मिलाकर प्रदूषित किया गया है, जिससे यह दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है, तो उन्होंने मुझ पर एफआईआर करने की धमकी दी। जिस पानी को वे खुद नहीं पी सकते, वही पानी वे दिल्ली की जनता को पिलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसे होने नहीं दूंगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story