अन्य

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया: वीरेंद्र सचदेवा

jantaserishta.com
22 Aug 2024 4:34 PM IST
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया: वीरेंद्र सचदेवा
x
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बार फिर दिल्ली की आम आदमी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति को खराब करने का आरोप लगाया।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली की सरकार ने पिछले 10 सालों में दिल्ली का जो बेड़ा गर्ग किया है, उसका गुस्सा अब दिल्ली सरकार को झेलना पड़ेगा। मनीष सिसोदिया खुद जमानत पर छूटे हैं। देवली और सुल्तानपुरी में उनका विरोध हुआ। यहां उन्होंने लोगों को सुविधाएं देने की बजाय सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया।”
उन्होंने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का बुधवार को उत्तम नगर में बुजुर्गों ने घेराव किया। दिल्ली में बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है और राशन कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। यहां सड़कों का बुरा हाल है और पीने का पानी भी नहीं है। आखिर दिल्ली सरकार कर क्या रही है।”
वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “दिल्ली का प्रशासन पूरी तरीके से फेल हो चुका है। आम आदमी पार्टी के जो मंत्री हैं, वह सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। उन्हें दिल्ली की जनता से कुछ लेना देना नहीं है। मैं सिर्फ यही कहूंगा कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जब जन आक्रोश इतना है तो इनको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।”
उन्होंने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और दिल्ली सरकार की मंत्री कहती हैं कि जेल में बंद केजरीवाल की तस्वीर को 15 अगस्त से जुड़े कार्यक्रम में नहीं लगाया गया। सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल, भ्रष्टाचार, चोरी और दलाली के कारण जेल में बंद हैं। ऐसी बात करना आम आदमी पार्टी की सरकार का दोगलापन है। मेरा मानना है कि अधिकारियों ने बहुत अच्छा काम किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story