अन्य

दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने बर्बाद कर दिया, आतिशी कुछ महीनों की मुख्यमंत्री : अरुण सिंह

jantaserishta.com
21 Sept 2024 4:04 PM IST
दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने बर्बाद कर दिया, आतिशी कुछ महीनों की मुख्यमंत्री : अरुण सिंह
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी शनिवार को दिल्ली के छठे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने आप पर कटाक्ष किया है।
अरुण सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है। अरुण सिंह ने कहा, "दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने बर्बाद कर दिया है। अगर आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि दिल्ली की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। दिल्ली में पीने के लिए प्रदूषित पानी मिल रहा है, अस्पतालों में दवाइयों की कमी है। दिल्ली में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब नई मुख्यमंत्री आई हैं, लेकिन यह केवल कुछ दिनों का मामला है। इसके बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्यमंत्री बनेगा और फिर चारों तरफ दिल्ली का विकास होगा। बता दें कि आतिशी शनिवार को दिल्ली के छठे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना शाम 4:30 बजे राज निवास में आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे।
सीएम पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।
अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की मानसिकता अपराध और अपराधियों को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी अपराध का बोलबाला था और आज भी जनता दंगों और अपराधों को भूली नहीं है। एक शासन चलाने वाले व्यक्ति के पास दिमाग होना चाहिए और उसकी नियत साफ होनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story