अन्य
संथाल परगना के कई जिलों में चल रहा डेमोग्राफी चेंज का गंभीर खेल : डॉ. आशा लकड़ा
jantaserishta.com
29 July 2024 8:36 AM IST

x
रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने संथाल परगना के कई जिलों में डेमोग्राफी चेंज के आरोप लगाए हैं। डॉ. आशा लकड़ा ने रविवार को रांची के राजकीय अतिथिशाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि संथाल परगना के कई जिलों में घुसपैठियों द्वारा डेमोग्राफी परिवर्तन का काम किया जा रहा है। संथाल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका जिलों में घुसपैठियों द्वारा जनसांख्यिकी परिवर्तन का गंभीर खेल खेला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संथाल जिलों का भ्रमण कर वहां की स्थिति का आकलन किया है और रिपोर्ट तैयार की है। अब ये रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सभी जिलों में आदिवासियों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। इसके साथ ही भूदान के नाम पर डेमोग्राफी चेंज का खेल जारी है। इन जिलों में कार्यरत अधिकारी मौन हैं। ऐसे गंभीर मुद्दों पर उनकी भी सहभागिता सामने आ रही है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने डेमोग्राफी चेंज से जुड़े कुछ आंकड़े भी बताए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





