अन्य

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा से सहायता राशि लेने बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं

jantaserishta.com
30 Dec 2024 8:35 AM IST
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा से सहायता राशि लेने बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 1100 रुपये की सहायता राशि दे रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि ये पैसे उनके खुद के और राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान के हैं, जिसकी स्थापना 25 साल पहले उनके पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। पाई-पाई का हिसाब किताब है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से योजना बनाकर मासिक सहायता राशि देने का काम चुनाव के बाद भी जारी रहेगा।
वहीं, जब से महिलाओं को इस बारे में जानकारी मिली है कि भाजपा नेता के यहां सहायता राशि दी जा रही ह तो बड़ी संख्या में महिलाएं वहां पहुंच रही हैं। रविवार को दिल्ली की विभिन्न विधानसभाओं से महिलाएं हाथ में वोटर कार्ड लेकर प्रवेश वर्मा के आवास पर पहुंचीं।
अनीशा ने कहा कि मैं पटेल चौक से आई हूं। जानकारी मिली थी कि यहां भाजपा की ओर से 1100 रुपये दिए जा रहे हैं।
खान मार्केट से आई रानी ने बताया कि हमारे घर के पास कैंप लगा हुआ था और उन्होंने हमें जानकारी दी कि प्रवेश वर्मा के यहां महिलाओं को 1100 रुपये दिए जा रहे हैं। इसलिए हम यहां पर पैसे लेने के लिए आए हैं।
ओखला विधानसभा से आई मरियम ने कहा कि जब हमें पता चला कि हमारे भैया प्रवेश वर्मा सब बहनों को 1100 रुपये की मदद कर रहे हैं तो हम भी पहुंचे हैं। हमारे साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हम भी उनकी बहन हैं और हमें भी सहायता राशि मिलनी चाहिए।
प्रिया ने कहा कि हम सभी ओखला से आए हैं। हमें जानकारी मिली थी कि प्रवेश वर्मा माताओं और बहनों को 1100 रुपये दे रहे हैं। हम भी अपने हक के पैसे लेने के लिए आए हैं।
कुछ महिलाएं जो गांधीनगर और अन्य विधानसभा से आई थीं। उन्हें भी दूसरों से जानकारी मिली थी कि भाजपा नेता महिलाओं को सहायता राशि दे रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर वे प्रवेश वर्मा के आवास पर पहुंची थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story