अन्य
बर्फबारी के बीच मनाली में बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक
jantaserishta.com
5 March 2025 8:37 AM IST

x
मनाली: हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बर्फबारी ने पर्यटन को फिर से जीवित कर दिया है। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। पर्यटकों को यहां का मौसम काफी रास आ रहा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से यहां पर स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा मिला है। दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी की कमी से मनाली पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ था, लेकिन फरवरी के बाद अब मार्च की शुरुआत में यहां पर भारी बर्फबारी हुई है।
मनाली में बर्फबारी देखने आए एक पर्यटक ने कहा कि माहौल काफी खुशनुमा हो गया है। तापमान भी अभी माइनस में है, इसलिए अच्छा है। हम लोग सोच कर आए थे कि तीन से चार दिन यहां पर रहेंगे। लेकिन, बर्फबारी देख 10 दिन और रुकने का मन बनाया है।
एक अन्य पर्यटक का कहना है कि यहां के मौसम को देखते हुए ही वे मनाली पहुंचे है। हमारा नसीब अच्छा था जो यहां दो बार बर्फबारी देखने को मिली है। प्राकृतिक सुंदरता देखना है तो यहां एक बार जरूर आना चाहिए। यहां हमने पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग का अनुभव लिया।
मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से यहां पर कारोबारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। माइनस तापमान के बावजूद पर्यटक यहां पर पहुंचे हैं।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मनाली में इस साल अत्यधिक बर्फबारी हुई है, खासकर फरवरी और मार्च के महीनों में, हालांकि, दिसंबर और जनवरी में यहां उतनी बर्फबारी नहीं हुई थी, जो सामान्य रूप से अपेक्षित रहती है। अब, बर्फबारी के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटन में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। जिससे यहां के कारोबारियों को फायदा होगा। क्योंकि मनाली का अधिकांश कारोबार पर्यटन पर निर्भर करता है। पर्यटक यहां आते हैं, तो निश्चित रूप से कारोबार को लाभ होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





