अन्य

अफगानिस्तान में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स भी जब्त

jantaserishta.com
11 Oct 2024 8:46 AM IST
अफगानिस्तान में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स भी जब्त
x
काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है। सेना को इस दौरान यहां से तोपों सहित विभिन्न प्रकार के हथियार और गोला-बारूद मिले हैं। सेना की ओर से गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना को जो हथियारों का जखीरा मिला है, उसमें दो विमान भेदी बंदूकें, दर्जनों एके-47 राइफलें, हजारों गोलियां और कई अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं। यह बरामदगी हाल ही में कामदिश जिले से की गई है।
अफगानिस्तान में अगस्त 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना की वापसी के बाद, अफगान कार्यवाहक सरकार ने युद्धक टैंकों सहित हजारों हथियार एकत्र किए। तब से सुरक्षाबलों के बाहर किसी को भी अवैध रूप से हथियार रखने की अनुमति नहीं है।
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता गुल मोहम्मद कुदरत ने गुरुवार को बताया कि एक अन्य मामले में अफगानिस्तान पुलिस ने 48 किलोग्राम हेरोइन सहित 900 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद किया है और पश्चिमी अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में तस्करी के आरोप में चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग निमरोज प्रांत से तस्करी का सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बुधवार को चारबुर्जक जिले में पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
कुछ दिन पहले, अवैध ड्रग्स के खिलाफ इसी तरह के अभियान में पुलिस ने दक्षिणी हेलमंद प्रांत में 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 537 किलोग्राम अफीम पोस्त और भारी मात्रा में हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं सहित लगभग छह टन ड्रग्स को आग के हवाले कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story