अन्य

उत्तराखंड में छह स्टेट हाईवे समेत 96 सड़कें बंद, प्रदेश में आज भी भारी बारिश

jantaserishta.com
3 July 2024 9:49 AM IST
उत्तराखंड में छह स्टेट हाईवे समेत 96 सड़कें बंद, प्रदेश में आज भी भारी बारिश
x
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण मलबा आने से छह स्टेट हाईवे समेत प्रदेश की 96 सड़कें बंद हो गईं।
इनमें सबसे ज्यादा 47 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने 24 सड़कों को खोल दिया है। अब भी 72 सड़कें बंद हैं और उन्हें खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गराज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में भारी बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, गढ़वाल मंडल में 6 और 7 जुलाई को बारिश बढ़ने की भी संभावना है। बारिश के अलर्ट के साथ ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौसम विभाग ने कुमाऊं के जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट और गढ़वाल मंडल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन सभी जिलों में तेज बारिश होने से जलभराव और भूस्खलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story