अन्य

अफगानिस्तान में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत, 8 घायल

jantaserishta.com
12 Oct 2024 5:06 PM IST
अफगानिस्तान में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत, 8 घायल
x
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी वर्दक प्रांत और पश्चिमी हेरात प्रांत में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ असरार ने बताया कि शुक्रवार शाम को काबुल को दक्षिणी कंधार प्रांत से जोड़ने वाले हाईवे पर वर्दक के सैदाबाद जिले में एक कार पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रांतीय पुलिस ने बताया कि हेरात प्रांत में इस्लाम क़ला हाईवे पर हुई इसी तरह की एक घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक घायल हो गया।
बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने के अंत में पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ताहिर अहरार ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया था कि प्रांत के नादिर शाह कोट जिले के बाहरी इलाके में हाईवे पर दो यात्री वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।
बता दें कि सितंबर महीने में ही पूर्वी अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में रोड की खराब स्थिति, लापरवाही से वाहन चलाने, चुनौतीपूर्ण इलाकों, अधिक भार, ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story