अन्य
54 वर्ष की मनीषा कोइराला को घूमना पसंद है, शेयर किए नए वीडियो
jantaserishta.com
17 Aug 2024 4:07 PM IST

x
मुंबई: हिंदी फिल्मों में अलग-अलग रोल में अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी 54 वर्षीय मनीषा कोइराला को घूमना बहुत पसंद है। उन्हें एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करना बहुत अच्छा लगता है। इसको लेकर मनीषा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे लिए यात्रा बहुत मायने रखती है। चाहे वह कितनी भी दूरी की क्यों न हो, चाहे वह पास की क्यों न हो। जब मैं यात्रा करती हूं, तो मैं नई जगहों को खोजने, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों से मिलने और ऐसी यादें बनाने के लिए उत्साहित हो जाती हूं जिन्हें मैं कभी नहीं भूलती।
उन्होंने आगे बताया कि जब मैं नई चीजें खोजती हूं तो मुझे जिंदा होने का एहसास होता है। जिंदा होने की बात करें तो जन्मदिन के संदेशों के लिए सभी का शुक्रिया। आपका प्यार और प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं।
शनिवार को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें उन्हें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से किसी स्थान के लिए उड़ान भरते देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने डेनिम की जीन्स और काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है।
अभिनेत्री को हाल ही में ओटीटी श्रृंखला 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक तवायफ मल्लिका जान की भूमिका निभाई थी। यह शो ब्रिटिश भारत में इसी नाम के जिले की कहानी बताता है। इसे संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट किया गया। साथ ही इस सीरीज से उनका ओटीटी डेब्यू भी हुआ। मनीषा ने 'खामोशी: द म्यूजिकल' में भी काम किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





