अन्य

'महाकुंभ 2025' में आकर्षण का केंद्र बनेगा 52 फीट लंबा और चौड़ा महामृत्युंजय यंत्र

jantaserishta.com
12 Jan 2025 8:16 AM IST
महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र बनेगा 52 फीट लंबा और चौड़ा महामृत्युंजय यंत्र
x
महाकुंभ नगर: 'महाकुंभ 2025' की शुरुआत सोमवार को हो रही है। दुनिया को त्याग- समर्पण के जरिए मानव उत्थान का संदेश देने वाले महाकुंभ में जनकल्याण का अनुष्ठान किया जाएगा। इसमें आकर्षण का मुख्य केंद्र 52 फीट लंबा और चौड़ा महामृत्युंजय यंत्र रहेगा।
संगम की रेती पर विश्व का पहला अलौकिक महामृत्युंजय यंत्र स्थापित किया जा रहा है। वही, यंत्र के 52 अक्षरों के आधार पर उसे आकार दिया गया है। इसकी चौड़ाई और लंबाई 52-52 फीट है। ऊंचाई भी 52 फीट रखी गई है। वही प्रकांड पंडितों द्वारा महामृत्युंजय मंत्रों से अभिमंत्रित यह यंत्र पूरे विश्व में सकारात्मक वातावरण का संचार करेगा।
महामृत्युंजय यंत्र संस्थान के पीठाधीश्वर स्वामी सहजानंद सरस्वती ने आईएएनएस को बताया, "विश्व का सबसे बड़ा महामृत्युंजय यंत्र 2025 में प्रयागराज की पावन धरा पर स्थापित होने जा रहा है। इस अभूतपूर्व आयोजन के दौरान सच में सब लोगों को एक अलौकिक अनुभूति देगा। पूरे विश्व से यहां पर संत महात्मा आ रहे हैं। भारत और पूरे विश्व से लोग इसके साक्षी बनने के लिए आ रहे हैं। 52 फीट ऊंचा महामृत्युंजय यंत्र 52 इसलिए है, क्योंकि हमारे सिद्ध पीठ भी 52 हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि साथी लोगों को संदेश देते हुए और प्रधानमंत्री के आवाहन के तहत यहां पर लाखों की संख्या में थैले बांटे जाएंगे जिससे कुंभ में किसी भी प्रकार से गंदगी न हो सके।
उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन 'महाकुंभ-2025' की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आगामी 13 जनवरी (सोमवार) से शुरू हो रहे महाकुंभ में अब कुछ समय ही बचा है। इस बड़े धार्मिक आयोजन में करीब 40 से 45 लाख लोगों के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story