अन्य

नाइजीरिया में बस और ट्रक की भिड़ंत में 40 लोगों की मौत

jantaserishta.com
18 Sept 2024 2:07 PM IST
नाइजीरिया में बस और ट्रक की भिड़ंत में 40 लोगों की मौत
x
अबुजा: नाइजीरिया में एक सड़क हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू के प्रवक्ता बायो ओनानूगा ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में बस-ट्रक की टक्कर में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।
प्रवक्ता ने राष्ट्रपति के हवाले से जारी एक बयान में बताया कि रविवार को एक धार्मिक समारोह के दौरान कडुना के समिनाका शहर में हुई इस घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बस सवार देश के उत्तर-मध्य राज्य के एक कस्बे क्वांडारी से आ रहे थे। उस समय उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने आगे बताया, "राष्ट्रपति टीनुबू ने मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ कडुना और आसपास के राज्य की सरकारों से इस घटना में पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।" उन्होंने यह भी कहा कि नाइजीरियाई नेता ने संघीय सड़क सुरक्षा कोर (एफआरएससी) को राजमार्ग निगरानी में सुधार करने और देश भर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश भी दिए हैं। नाइजीरिया की यातायात पुलिस (एफआरएससी) ने इस घटना पर जारी अपने बयान में बताया कि दुर्घटना के समय बस के अंदर कम से कम 63 लोग मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story